टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसकी तारीखों का एलान हो गया। इस सीट पर चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी 9 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी करेंगे। इसके बाद नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर तक होगी। नॉमिनेशंस कि स्क्रूटनी 17 अक्टूबर को होगी। 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद वोटिंग 3 नवंबर को होगी। वोट की गिनती 10 नवंबर को होगी।

दरअसल पिछले दिनों में इस सीट से विधायक और प्रदेश के पहले सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद यह सीट खाली थी। उन्होंने हाल ही में अपने फेसबुक अकांउट पर अपने बेटे और अजीत जोगी के पोते की तस्वीर लगाई है। इस पर लिखा है कि मैं जन्म ले लिया हूं, दरअसल जनता कांग्रेस के कई नेता इस बच्चे को अजीत जोगी का दोबारा जन्म मानते हैं। इस सीट पर सालों से जोगी परिवार का ही कब्जा था। इस किले को भेदने की कोशिश कांग्रेस और भाजपा दोनों कर रही हैं।

See also  BREAKING: छत्तीसगढ़ में अब पुलिस जवान और डेंटिस्ट कोरोना की चपेट में, IG दीपांशु काबरा ने की पुष्टि

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।