टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक हाथी ने युवक को कुचल कर मार डाला। बताया जा रहा है कि छुरा क्षेत्र के भरुवा मूड़ा गांव में मंगलवार शाम को एक दंतैल हाथी ने तीन ग्रामीणों को दौड़ा लिया। हाथी से बचने के लिए ग्रामीण भागने लगे, इस दौरान एक युवक गिर पड़ा और हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।

ओडिशा की तरफ भागा हाथी

इधर सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तात्कालिक रूप से परिजनों को 25 हजार रुपए की मदद दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हाथी ओडिशा की ओर भाग निकला है।

2 दिन पहले जारी कराया गया था अलर्ट

वन विभाग की ओर से बताया गया कि घटना को अंजाम देने वाले इसी हाथी ने महासमुंद में इससे पहले 12 लोगों की भी जान ली है। हाथी जब गरियाबंद पहुंचा तो दो दिन पहले ही कोटवार से अलर्ट जारी कराया गया था। घटना के बाद हाथी वहां से निकल गया है।

See also  Biography of Subrata Sahu :: IAS सुब्रत साहू का जीवन परिचय (जीवनी), जानें इनके बारे में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।