रायपुर। रायपुर में सट्टा कारोबार IPL betting ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पुलिस ने सिविल लाइन स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में कल देर रात मारा छापा मारकर लाखों रुपए की सट्टा पर्ची के साथ पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से नकदी, 8 मोबाइल, टीवी, टाटा स्काई सेट टॉप बॉक्स बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने न्यू शांति नगर स्थित वेलकम हाइट्स के एक मकान में सट्टा खिलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की टीम के साथ छापा मारा।

किराये पर मकान लेकर चल रहा था सट्टा कारोबार

पुलिस ने तिल्दा नेवरा निवासी आशीष कश्यप, मौदहापारा निवासी आमीर अहमद और खरसिया रायगढ़ निवासी हर्ष मित्तल उर्फ अग्रवाल को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से 10 हजार 100 रुपए, 8 मोबाइल, टीवी, सेट टॉप बॉक्स, केलकुलेटर और लाखों रुपए की सट्टा-पट्टी का हिसाब बरामद किया है। पता चला है कि मकान को किराये पर लिया गया था।

See also  Chardham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित, जानें पूरी प्रक्रिया

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।