मुंबई। Bigg Boss14: सीजन शुरू हो चुका है। घर में कंटेस्टेंट की एंट्री से एक बार फिर बिग बॉस हाउस में रौनक आ गई है। हालांकि, इस बार सीजन काफी दिलचस्प है। क्योंकि पहली बार शो के शुरुआत में ही पहले सीजन के सितारे घरवालों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।

Big boss season 14 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में राधे मां बनी हुई हैं। हालांकि राधे माँ बतौर कंटेस्टेंट इस घर में नहीं दिखाई दे रही है लेकिन फिर फैंस के बीच राधे मां की चर्चा सबसे ज्यादा है। आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में हम राधे मां को बीबी हाउस में प्रवेश करते हुए, प्रतियोगियों से मिलने और बातचीत करते हुए देखेंगे। राधे मां बिग बॉस के घर में प्रवेश करती हैं और सभी प्रतियोगी उनका स्वागत करते हैं। वह फिर एक सिंहासन पर बैठती है और प्रतियोगियों को कहती है, ‘जिस बच्चे के ऊपर मां खुश होती है, वो बच्चा बुलंदियों को छूता है।’

See also  Bigg Boss 14: तूफानी सीनियर्स का चल रहा दबदबा, बिग बॉस के घर से बेघर हुईं सारा गुरपाल

त्रिशूल लेकर नृत्य करते नजर आई: राधे मां

सिद्धार्थ शुक्ला को राधे मां के पैर छूते हुए देखा जा सकता है, वह उनसे आशीर्वाद भी लेते हैं। अंत में हम राधे मां को अपने हाथ में त्रिशूल लेकर नृत्य करते हुए भी दिख सकती हैं, जबकि प्रतियोगियों खुश होकर उनका उत्साह बढ़ाते है। इस बीच आज के एपिसोड में जैस्मीन भसीन और निक्की तम्बोली के बीच घर में हुई पहली लड़ाई को दर्शाता है। यह लड़ाई घरेलू कामों को लेकर होती है क्योंकि निक्की बर्तन धोने से इनकार कर देती है क्योंकि वह मानती है, इससे उसके नाखून खराब हो जाएंगे।

राधे मां प्रतियोगियों में से एक है?

आपको बता दें कि ग्रैंड प्रीमियर के दौरान हमने प्रतियोगियों का सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान, हिना खान द्वारा चयन या अस्वीकार करते देखा। प्रतियोगियों के साथ ये सभी 14 दिनों के लिए घर के अंदर रहेंगे और इनके पाद विशेष शक्तियां होंगी। इसके अलावा निर्माताओं ने राधे मां की एंट्री को कई बार दिखाया, जिससे लोगों ने मान लिया कि वह इस शो की प्रतियोगियों में से एक होंगी।

See also  Paralympic: दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं भाविनाबेन पटेल

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।