नई दिल्ली। हरियाणा की पॉपुलर डांसर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) के गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने डांस के लिए मशहूर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच Sapna Choudhary एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

फिलहाल अपने घर पर हैं

इस साल की शुरुआत में अफवाहें थीं कि Sapna Choudhary ने अपने लंबे समय के प्रेमी वीर साहू के साथ सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सपना चार साल से हरियाणवी गायक वीर साहू को डेट कर रही हैं। वीर हरियाणा के एक प्रसिद्ध कलाकार हैं जो कई हरियाणवी और पंजाबी गीतों में दिखाई दे चुके हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि सपना चौधरी मां बन गई हैं। 4 अक्टूबर को उन्होंने निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। वह फिलहाल अपने घर पर हैं।

See also  Big Breaking.. अब 12+ वालों को भी लगेगी वैक्सीन, जानें किस Vaccine को मिली मंजूरी

ऋतिक के गाने पर किया था डांस

हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने एक्टर ऋतिक रोशन का सिग्नेचर डांस स्टेप कॉपी किया था. जी हां! डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने ऋतिक रोशन के फिल्म ‘कहो न प्यार है’ के ‘एक पल का जीना…’ गाने का डांस स्टेप कॉपी किया था। बता दें कि फिल्म की रिलीज के बाद से ऋतिक का ये डांस स्टेप उनका सिग्नेचर स्टेप बन गया था, जिसे लोग अभी तक नहीं भूले हैं. सपना चौधरी ने इसे पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘बरसात के मौसम में… लेट्स डांस…’

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।