टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए कथित गैंगरेप (Naxal Connection in Hathras Case) मामले की फिलहाल जांच चल रही है। मगर इसी बीच शनिवार को हाथरस कांड में नक्सल कनेक्शन (Naxal Connection) सामने आया है।

एसआईटी की टीम मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली महिला की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध नक्सली महिला पीड़िता (Naxal Connection in Hathras Case) के घर में भाभी बनकर रह रही थी। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि 16 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक पीड़िता के घर में रहकर नक्सली महिला बड़ी साजिश रच रही थी। इससे पहले पुलिस इस केस से जुड़े फंडिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और भीम आर्मी के लिंक की भी बात कह चुकी है।

हाथरस कांड की जांच कर रही एसआईटी के अनुसार नक्सली महिला घूंघट ओढ़कर पुलिस और एसआईटी से बातचीत कर रही थी। वहीं घटना के 2 दिन बाद से ही संदिग्ध महिला पीड़िता के गांव पहुंच गई थी। आरोप है कि पीड़िता के ही घर में रहकर वह परिवार के लोगों को कथित रूप से भड़का रही थी।

See also  Delhi Police: सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कम नहीं हो रही आप नेताओं की मुसीबत

पुलिस महिला व उसके करीबियों की तलाश में जुट गई है। अब भी 4 दर्जन लोगों से एसआईटी की टीम पूछताछ कर चुकी है। हाथरस केस में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पीएफआई के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।