शिमला। COVID-19 देश में कोरोना महामारी से संक्रमित होने वालों में वीआईपी हस्तियों के नाम भी जुड़ते जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ( Himachal CM Jai Ram Thakur ) भी इस महामारी से संक्रमित हो गए हैं।

सोमवार को ठाकुर की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ने स्वयं और उनके कार्यालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ट्वीट किया, “कुछ दिन पूर्व कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद मैंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया था। पिछले दो दिनों सेे कोरोना के कुछ लक्षणों के कारण, मैंने आज अपने घर में कोरोना टेस्ट करवाया, जिसका नतीजा पॉजिटिव निकला है। डॉक्टरों की सलाह के बाद मैंने अपने आधिकारिक आवास पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।

See also  दर्दनाक: बिलासपुर में ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर, पहिए के नीचे आया बुजुर्ग का सिर, मौके पर मौत

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।