TMC सांसद और एक्ट्रेस Nusrat Jahan बनी मां, दिया बेटे को जन्‍म, प्रेग्‍नेंसी को लेकर हुआ था बवाल
TMC सांसद और एक्ट्रेस Nusrat Jahan बनी मां, दिया बेटे को जन्‍म, प्रेग्‍नेंसी को लेकर हुआ था बवाल

नई दिल्ली। TMC की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत जहां मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। सांसद नुसरत जहां को 25 अगस्त की रात कोलकाता के Neotia अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी विवाद हुआ था। कई दिनों से नुसरत के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं।  बाद में नुसरत की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई। जब नुसरत की प्रेग्नेंसी का खुलासा हुआ इसी दौरान एक्ट्रेस के उनके पति निखिल जैन से अलगाव की भी बात सामने आई। निखिल जैन से नुसरत की शादी 2019 में हुई थी। लेकिन तनाव के बाद अब वे दोनों 2021 में अलग हो गए हैं।

गौरतलब है पति निखिल जैन ने नुसरत की प्रेग्नेंसी को लेकर कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। ना ही ये बच्चा उनका है। इसी बीच नुसरत जहां के एक्टर यश दासगुप्ता संग अफेयर होने की बात सामने आई। हालांकि दोनों ने अपना रिलेशन अभी तक कंफर्म नहीं किया। नुसरत जहां और निखिल जैन ने पब्लिकली एक दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

See also  बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा : किसी संदिग्ध की जांच गलत नहीं, टीएमसी सांसद के आरोपों को बताया झूठा

निखिल ने ही नुसरत और यश दासगुप्ता के अफेयर की तरफ इशारा किया था। हालांकि सीधे तौर पर निखिल ने यश का नाम नहीं लिया था। लेकिन ये इशारा जरूर किया था कि उनके रिश्ते में तनाव यश की वजह से आया। नुसरत ने निखिल से अलग होने के बाद उनके साथ शादी को अमान्य बताया था। अपने बयान में नुसरत ने कहा था- एक विदेशी जमीन पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार, शादी अमान्य है क्योंकि ये एक दो अलग-अलग धर्म के लोगों के बीच हुई शादी थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नुसरत ने आगे कहा- ”कानूनी तौर पर ये शादी वैलिड नहीं है, बल्कि एक रिलेशनशिप या फिर लिव-इन रिलेशनशिप है,  इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। ” नुसरत ने निखिल पर उनके अकाउंट से पैसे निकालने के भी आरोप लगाए थे। वहीं निखिल का आरोप था कि नुसरत जहां शादी रजिस्टर कराने के बच रही थीं। उन्होंने कई बार नुसरत से शादी को रजिस्टर कराने को कहा था लेकिन नुसरत हमेशा इस बात को टालती रहीं। नुसरत और निखिल ने 19 जून 2019 को टर्की में शादी की थी. उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी। दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था जिसमें ममता बनर्जी और मिमी चक्रवर्ती शामिल हुए थे।

See also  टीआरपी अलर्ट: नवंबर में पीक पर होगा कोरोना, कम पड़ सकते हैं वेंटिलेटर्स और बेड्स,इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर