कोरोना से खुद रखें अपना ख्याल, सरकार तो बेचने में व्यस्त है- राहुल गांधी

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है और लोगों से कहा कि कोरोना से खुद अपना ख्याल रखिए, क्योंकि सरकार बेचने में व्यस्त है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 महामारी के मामलों में बढ़ोतरी को चिंताजनक करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण की गति तेज करने की जरूरत है ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके।

राहुल गांधी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए यह आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस समय ‘बेचने’ में लगी हुई है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। टीकाकरण को गति दी जानी चाहिए ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। कृपया अपना ध्यान रखें क्योंकि भारत सरकार ‘बेचने’ में व्यस्त है।”

See also  BIG BREAKING : मिजोरम में 3 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना, अब इस दिन आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर