रायपुर। मरवाही विधानसभा उपचुनाव ( Marwahi Assembly By-Poll ) से ठीक पहले बीजेपी ( BJP ) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी की पूर्व विधायक प्रत्याशी अर्चना पोर्ते और ध्यान सिंह पोर्ते ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अर्चना पोर्ते 2018 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही उम्मीदवार रही है।

भाजपा पूर्व विधायक प्रत्याशी ध्यान सिंह पोर्ते ने 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इन दोनों नेताओं ने आज प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी आर पी सिंह प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंकज तिवारी, अंसार जूनजानी के सामने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया।

3 नम्बर को होने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही विधानसभा उपचुनाव ( Marwahi Assembly By-Poll ) में प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करने का संकल्प लिया है। बता दें कि आज बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह का नामांकन दाखिल करने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता यहां पहुंचे हुए हैं।

See also  धर्मांतरित लोगों की डी-लिस्टिंग की जाएगी, कहा अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।