टीआरपी डेस्क। आईएमए पोंजी घोटाले में सीबीआई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी के सीईओ एवं एमडी समेत 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इस कार्रवाई के बाद घोटाले से संबंधित और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

क्या है आईएमए पोंजी घोटाला?

 पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान ने 2006 में आईएमए के नाम से एक कंपनी खोली थी। यह कंपनी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु सहित कुछ जिलों में अपना संचालन कर रही थी। कंपनी ने लोगों के साथ निवेश के नाम पर धोखाधड़ी शुरू कर दी।

कंपनी का मालिक फरार, फिर हुआ गिरफ्तार

कंपनी पर आरोप था कि उसने लोगों को 17-25 फीसदी का लालच देकर पैसे निवेश करवाए, लेकिन जब रिटर्न देने का समय आया तो कंपनी का मालिक मंसूर खान दुबई फरार हो गया। हालांकि, बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।  

See also  कर्नाटक में खुली मुहब्बत की दुकान... कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।