रायपुर। प्रदेश में आज कुल 2360 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। वहीं 6 मरीजों की मौत की खबर आयी है। छत्तीसगढ़ के महासमुन्द एवं सूरजपुर जिले में आज बुधवार को मरीजों की संख्या बढ़त देखने को मिली है।

सरकार के मेडिकल बु​लेटिन के अनुसार देेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हजार 795 है।


आज महासमुन्द में 100 एवं सूरजपुर में 107 मरीज मिले। दुर्ग में 135, राजनांदगांव में 138, बालोद में 71, बेमेतरा में 47, कवर्धा में 46, रायपुर में 209, धमतरी में 106, बलौदाबाजार में 56, महासमुन्द में 100, गरियाबंद में 22, बिलासपुर में 152, रायगढ़ में 247, कोरबा में 138, जांजगीर चाम्पा में 207, मुंगेली में 39, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7, सरगुजा में 38, कोरिया में 54, सूरजपुर में 107, बलरामपुर में 18, जशपुर में 51, बस्तर में 83, कोंडागांव में 40, दंतेवाड़ा में 83, सुकमा में 31, कांकेर में 95, नारायणपुर में 13 एवं बीजापुर में 27 मरीज मिले।

See also  Corona Update: कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या से मिल रही राहत! पिछले 24 घंटे में मिले 1054 नए केस, 29 लोगों ने गंवाई जान

इन मरीजों की मौत

0 कोसरंगी आरंग रायपुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष (मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर)

0 न्यू हनुमान नगर रायपुर निवासी 54 वर्षीय पुरुष (एम्स रायपुर)

0 फिंगेश्वर (गरियाबंद) निवासी 70 वर्षीय वृद्धा (मेकाहारा)

0 गंडई बोरबोसी (राजनांदगांव) निवासी 58 वर्षीय पुरुष (एम्स)

0 देवरीखुर्द (बिलासपुर) निवासी 57 वर्षीय पुरुष (डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर)

0 भवानीपट्टना (ओड़िशा) निवासी 55 वर्षीय पुरुष (एनएच एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर)

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।