नई दिल्ली। (Covid-19) कोविड-19 महामारी रोकथाम के मद्देनजर बंद चल रहे इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और डिग्री कॉलेजों को राज्य सरकार ने 17 नवंबर से खोलने का निर्णय लिया है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 नवंबर से इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और डिग्री कॉलेजों को खोलने का निर्णय किया गया।

मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद संवाददताओं से बात करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के पास विकल्प होगा कि वे ऑनलाइन कक्षा में हिस्सा लें या कक्षा में व्यक्तिगत तौर पर आएं या दोनों ही विकल्पों का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि सारी चीजें सुरक्षा मानदंड के अनुसार होगी। नारायण उच्च शिक्षा विभाग के प्रभारी भी हैं।

येदियुरप्पा ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जो अनुसूचित जाति/जनजाति, सामाजिक कल्याण और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहते हैं, उनके लिए सुरक्षा के सभी कदम उठाए जाएंगे और कक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए यातायात व्यवस्था भी की जाएगी।

See also  कर्नाटक में हिज़ाब vs भगवा: हिज़ाब पहनकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन, भगवा पहनकर छात्रों ने किया विरोध

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।