कर्नाटकमें हिज़ाब vs भगवा: हिज़ाब पहनकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन, भगवा पहनकर छात्रों ने किया विरोध
कर्नाटकमें हिज़ाब vs भगवा: हिज़ाब पहनकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन, भगवा पहनकर छात्रों ने किया विरोध

नेशनल डेस्क। कर्नाटक में हिज़ाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कुछ दिनों पहले छात्रों और कॉलेजों से शांति बनाये रखने की अपील की थी। लेकिन दिन-प्रतिदिन यह विवाद बढ़ता जा रहा है।

कर्नाटक के उडुपी में मंगलवार की सुबह मुस्लिम समुदाय की छात्राओं ने हिज़ाब पहनकर कॉलेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया । जिसके बाद इस प्रदर्शन के जवाब में कुछ छात्रों ने भगवा दुपट्टा पहनकर उनका विरोध जताया। उसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कॉलेज के प्रोफेसर्स ने मामला संभाला।

बता दें कि आज हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। जस्टिस कृष्णा दीक्षित इस मामले की सुनवाई कर रही हैं। इसके साथ ही मामले की लिस्टिंग के साथ उन्होंने कहा कि एक मामले में जो भी फैसला होगा, वह सभी याचिकाओं पर लागू होगा। बता दें इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले से संबंधित कुछ और दस्तावेज भी मांगे हैं जिसके बाद कोर्ट सभी डॉक्यूमेंट्स मिलने के बाद इस मामले पर सुनवाई शुरू करेगा।

See also  टीआरपी कोरोना इफेक्ट स्पेशल: लॉकडाउन के चलते आ सकते हैं अनचाही प्रेगनेंसी के 70 लाख केस,यूएनओ की रिपोर्ट

दरअसल कर्नाटक में हिजाब को लेकर 1 जनवरी से ही विवाद शुरू हो गया था। यहां उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लासरूम में बैठने से रोक दिया गया था। कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया था। इसके बाद इन लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। लड़कियों का तर्क है कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकार का हनन है।

ऐसे शुरू हुआ हिज़ाब बनाम भगवा

कर्नाटक के कुंडापुरा कॉलेज की 28 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर क्लास अटेंड करने से रोका गया था। मामले को लेकर छात्राओं ने हाईकोर्ट में याचिका लगाते हुए कहा था कि इस्लाम में हिजाब अनिवार्य है, इसलिए उन्हें इसकी अनुमति दी जाए। इन छात्राओं ने कॉलेज गेट के सामने बैठकर धरना देना भी शुरू कर दिया था।

See also  नकटी बुलडोजर कार्रवाई : कांग्रेस ने बनाई 13 सदस्यीय समिति, धनेंद्र साहू बने संयोजक, टीएस सिंहदेव ने पीड़ितों से की मुलाकात

लड़कियों के हिजाब पहनने के जवाब में कुछ हिंदू संगठनों ने लड़कों को कॉलेज कैंपस में भगवा शॉल पहनने को कहा था। हुबली में श्रीराम सेना ने कहा था कि जो लोग बुर्का या हिजाब की मांग कर रहे हैं, वे पाकिस्तान जा सकते हैं। जिसके बाद ये सवाल भी उठाया गया था कि हिजाब पहनकर क्या भारत को पाकिस्तान या अफगानिस्तान बनाने की कोशिश की जा रही है?

यूनिफार्म नियमों का करें सख्ती से पालन: CM बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्कूली छात्राओं से कहा है कि जब तक हाईकोर्ट इस मामले में फैसला नहीं सुना देता तब तक वे यूनिफॉर्म को लेकर राज्य सरकार के नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म को लेकर नियम बनाए गए हैं, ताकि सभी छात्र एक जैसे दिखें। इन नियमों का संविधान में भी जिक्र है और इनका पालन करना जरूरी है। इसके बाद सीएम बोम्मई ने कहा कि यह नियम कर्नाटक एजुकेशन एक्ट में भी लिखे गए हैं। इसके साथ ही इस बारे में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

See also  मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसलाः सांसदों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती, कोरोना से लड़ाई के लिए सांसद फंड भी दो साल के लिए सस्‍पेंड

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर