श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी हरकतीं से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में आज पाकिस्तन का एक क्वॉड कॉप्टर घुस आया जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक मार गिराया। जानकारी के अनुसार यह क्वॉड कॉप्टर एलओसी से अंदर घुस आया था और भारतीय सीमा में मंडरा रहा था। जब सेना को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने सुबह आठ बजे इसे मार गिराया।

क्‍वाडकॉप्‍टर के जरिए आतंकियों को हथियार पहुंचाने की कोशिश

इस क्वॉड कॉप्टर को चीनी कंपनी ने बनाया था और डीजेआई माविक 2 प्रो मॉडल का था। बीते कुछ समय से हथियारों की सप्लाई के लिए पाकिस्तान ऐसे क्‍वाडकॉप्‍टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना भी अक्सर ही उनके इन मंसूबों को नाकाम करती रहती है।

पाकिस्‍तान इस तरह के ड्रोन पहले भी कर चूका है इस्‍तेमाल

खबरों की मानें तो सेना ने जिस क्‍वाडकॉप्‍टर को मार गिराया है व​ह पाकिस्‍तानी सेना के स्‍पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का हिस्‍सा है। बता दें कि पहले भी पाकिस्‍तान इस तरह के ड्रोन का इस्‍तेमाल एलओसी पर करता रहा है।

See also  सलाम: कभी रही थी इंडियाज मिस चार्मिंग फेस, पर बॉलीवुड की बजाय चुना आर्मी को, जानिए इनके बारे में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।