पिथौरा। (Pithora robbery case) महासमुंद पुलिस ने एक मैकेनिकल इंजीनियर को पकड़ा है। यह युवक 22 अक्टूबर को पिथौरा थाना इलाके में हुई डकैती की कोशिश का मास्टर माइंड है। इसी ने पूरी योजना बनाई और बाद में रायपुर में जाकर छुप गया। रविवार को पुलिस ने इस मामले में रायपुर से इंजीनियर विकास प्रधान समेत 3 युवकों को पकड़ा है। पहले इस केस में 3 गिरफ्तारियां और हो चुकी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंदू मोहंती ने अपने घर में हुए डकैती के प्रयास की जानकारी पुलिस को दी थी। इस केस में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन युवकों को पकड़ा। इनसे पता चला कि इनका मुखिया रायपुर में रहने वाला विकास है। विकास महासमुंद में रह चुका है।

पता चला कि पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर विकास कर्ज से परेशान था, इसलिए उसने डकैती का प्लान बनाया। 10 लाख के कर्ज को चुकाने उसने डाका डालने की प्लानिंग की । उसने आरोपी उमेश उर्फ मुन्ना, आदर्श मिश्रा, चैतलाल उर्फ कान्हू, नंदू मोहंती को अपने साथ इस प्लान में शामिल किया।

See also  DMF Scam : निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर की कम नहीं हो रही मुश्किलें, अब इस तारीख तक बढ़ी न्यायिक रिमांड

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।