मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस Malvi Malhotra पर मुंबई में चाकू मार कर हमला हुआ है। गौरतलब है की उन्ही के पुराने दोस्त ने यह अटैक किया है। जिससे ऐक्ट्रेस गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी मिली है की खुद को प्रोड्यूसर बताने वाले योगेश नाम के शख्स ने Malvi Malhotra पर हमला किया है। मालवी की फेसबुक से योगेश से दोस्ती हुई थी। आशंका है कि एकतरफा प्यार में आरोपी ने एक्ट्रेस पर हमला किया है। फिलहाल, इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, योगेश ने मालवी पर 4 बार चाकू से हमला किया है। फिलहाल, एक्ट्रेस की हालत खतरे से बाहर है।

Malvi Malhotra के बयान के मुताबिक, आरोपी योगेश महिपाल सिंह से उनकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। वह काम के सिलसिले में उससे ‘cafe coffee day’ में सिर्फ एक बार मिली थी। सोमवार रात वह अपने घर से बाहर निकली तो योगेश अपनी ऑडी कार के बाहर खड़ा था। वह मालवी को बीच सड़क पर रोकने लगा और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर चार बार चाकू से हमला किया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

See also  अपहृत उद्योगपति प्रवीण सोमानी के पड़ोसी राज्य में होने के मिले क्लू,ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं आरोपी

मामले की शुरू हुई जांच

Malvi Malhotra की शिकायत पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी अहम सुराग मिले हैं।

Malvi Malhotra ने टीवी सीरियल के साथ तीन भाषाओं की फिल्मों में किया काम

हिमाचल की रहने वाली Malvi Malhotra तेलुगू फिल्म ‘कुमारी 21 एफ’, तमिल फिल्म ‘नदिक्कू एंडी’, हिंदी फिल्म ‘होटल मिलन’, टीवी सीरियल ‘उड़ान’ में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।