रायपुर। (Weather Update Chhattisgarh) उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग इलाके में मानसून की वापसी और चक्रवात के कमजोर पड़ने के बाद ठंड बढ़ने लगी है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 10 दिनों के भीतर करीब आठ डिग्री तापमान की गिरावट हुई है।

बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री तक पहुंच गया। इस साल इलाके में मानसून की बारिश सामान्य नहीं रही। वहीं राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। रायपुर में बुधवार को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड के मिजाज को देखें तो 19 अक्टूबर को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री के करीब था वह 28 अक्टूबर को लुढ़क कर 15.6 डिग्री में पहुंच गया है। मानसून की वापसी होने और चक्रवात समाप्त हो जाने से उत्तर दिशा से हवाएं चलने लगी है जो लोगों को ठंड का एहसास करा रही हैं।

मौसम वैज्ञानिक का अनुमा है कि ठंड के लिए अभी मौसम बिल्कुल अनुकूल है। आने वाले समय में कोई सिस्टम वातावरण में बनता नजर नहीं आ रहा है जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

See also  महिला आयोग के तीन सदस्यों को नोटिस, माफी न मांगने पर करेंगे मानहानि का मामला दर्ज

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।