सुकमा। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा ( Sukma ) में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जवानों ने मारी गई महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। मुठभेड़ जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद मिलेगी।

डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा जवान सर्चिंग पर निकले

जानकारी के मुताबिक, जगरगुंडा और चिंतलनार से नक्सलियों की सूचना पर बुधवार रात डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। अगले दिन गुरुवार सुबह लौटने के बाद Sukma केजगरगुंडा क्षेत्र में दुनेब के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।

शिनाख्त नहीं हो सकी मारी गई महिला नक्सली की

इसके बाद जवान मौके पर सर्चिंग कर रहे हैं। एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं बैकअप फोर्स भी भेजी गई है। मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। जवानों ने एक 303 राइफल भी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर अफसर भी मौके पर रवाना हो गए हैं।

See also  टूलकिट मामला: सिविल लाइन थाने में दर्ज FIR शून्य घोषित करने पूर्व सीएम रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पहुंचे हाईकोर्ट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।