मनीला। (Typhoon Goni in philippines) फिलिपींस में रविवार को दुनिया के सबसे शक्तिशाली तूफान गोनी ने दस्तक दी। जिसके कारण हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं से अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी मनीला समेत तूफान के रास्ते में पड़ने वाले स्थानों से करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।

280 किमी प्रति घंटे से चल रही हवा

सरकारी आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के प्रमुख रिकार्डो जलाड ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो तूफान के मद्देनजर खतरनाक क्षेत्रों में हैं। हमें बड़े पैमाने पर क्षति की आशंका है। तूफान गोनी 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ सुबह के समय कटनडुआनिस प्रांत से टकराया और इन हवाओं की गति बीच-बीच में 280 किलोमीटर प्रति घंटे भी होती रही। यह श्रेणी पांच के तूफान के बराबर है।

See also  महिला टीआई ने की फिनाइल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश

आबादी वाले इलाके की तरफ बढ़ रहा तूफान

यह तूफान अब मनीला समेत अधिक जनसंख्या घनत्व वाले पश्चिमी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। यह उन क्षेत्रों से गुजरने जा रहा है जहां एक सप्ताह पहले ही आए तूफान से क्षति पहुंची थी और कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी। तूफान के दस्तक देने के बाद लोगों के मरने की भी खबरें आई हैं, जिनमें अलबय प्रांत में एक व्यक्ति की मौत पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर हो गई लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वे अभी इन जानकारियों की पुष्टि कर रहे हैं।

कई लोगों के मारे जाने की खबर

अलबय प्रांत के गवर्नर अल फ्रांसिस बिचारा ने आपदा प्रतिक्रिया के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उनके प्रांत में कम से कम दो लोगों की मौत मायोन ज्वालामुखी से कीचड़ बहाव से हुई। इससे ग्रामीणों का जीवन खतरे में पड़ गया। हालांकि अन्य अधिकारियों ने कहा कि वह अभी इसकी जांच कर रहे हैं।

See also  Hindi Yugm Utsav 2025 : रायपुर के साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 20-21 सितंबर को हिंद युग्म उत्सव का आयोजन…