नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच लगातार तनाव जारी हैं। इसी बीच भारत और चीन की कोर कमांडर स्तर पर बातचीत जारी है। इससे पहले हुई मीटिंग्स में तनाव कम करने और LAC की स्थिति में बदलाव नहीं करने पर सहमति बनी थी, लेकिन चीन बार-बार शर्तें तोड़ देता है। इस बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ( CDS ) जनरल बिपिन रावत ने आज शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है।

LAC की स्थिति में बदलाव को मंजूर नहीं है : भारत

जनरल बिपिन रावत ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। एलएसी पर किसी भी तरह का बदलाव को भारत को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन बातचीत की आड़ में सैन्य परिवर्तन पर भी काम कर रहा है। यह स्थिति अच्छी नहीं है और स्थिति खराब होने के संकेत दे रहे हैं।

डिफेंस इंडस्ट्री का तेजी से हो रहा है विस्तार

सीडीएस रावत ने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग का तेजी से विस्तार हो रहा है। आने वाले वर्षों में हम देखेंगे कि सीमा की सुरक्षा के लिहाज से सेना की सभी रक्षा तैयारियों में इंडियन डिफेंस इंडस्ट्री अपना योगदान दे रही है। इतना ही नहीं अत्याधुनिक हथियार और सभी तरह के उपकरणों की उपलब्धता के मामले में भी हम आत्मनिर्भर होंगे।

See also  देश में 4.73 लाख कोरोना मरीज, 24 घंटे में करीब 17 हजार नए केस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।