बॉलीवुड डेस्क। DRUGS CASE: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स एंगल सामने आया है। अब एनसीबी को छापेमारी के दौरान नारकोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB ) ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर फ‍िरोज नाड‍ियाडवाला ( Bollywood producer Firoz Nadiadwala ) के घर से ड्रग्स और नगद बरामद किए हैं।

अब एनसीबी जल्द ही प्रोड्यूसर फ‍िरोज नाड‍ियाडवाला ( Bollywood producer Firoz Nadiadwala ) को समन भेजने की तैयारी में है। वहीं फिरोज की पत्नी से एनसीबी ऑफ‍िस में पूछताछ जारी है, सूत्रों की मानें तो जिस वक्त एनसीबी फिरोज के घर पहुंची उस वक्त वे घर पर मौजूद नहीं थे।

Firoz Nadiadwala का नाम पूछताछ के दौरान आया सामने

सूत्रों के मुताबिक प्रोड्यूसर फ‍िरोज नाड‍ियाडवाला ( Bollywood producer Firoz Nadiadwala ) का नाम ड्रग्स मामले में पकड़े गए संद‍िग्धों से पूछताछ के दौरान सामने आया है। शन‍िवार शाम एनसीबी ने नवी मुंबई और मुंबई के अलग अलग इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से एजेंसी ने कमर्श‍ियल क्वांट‍िटी में मैरिजुआना और MD बरामद किया।

See also  Sushant Singh Rajput Death Case: ड्रग्स मामले में NCB ने की पहली गिरफ्तारी, जानें रिया चक्रवर्ती से क्या है लिंक

मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाडा, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में अभी भी छापेमारी जारी है। वहीं, एनसीबी की टीम ने इस्माइल शेख नामक एक ड्रग पैडलर के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।