जशपुर। (robbery escaped trucks jashpur in chhattisgarh) ओडिशा से एल्युमिनियम लेकर आ रहे जशपुर में दो ट्रकों से कट्‌टा दिखाकर 50 लाख की लूट कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ओडिशा, यूपी और झारखंड के रास्तों पर इनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के कसजोरा नाले के पास ओडिशा के अंगुल जिले से ये ट्रक यूपी जाने को निकले थे। कसजोरा नाले के पास एक ट्रक को सफेद रंग के बोलेरो ने ओवरटेक करते हुए ट्रकों को रोक लिया। बोलेरो से उतर कर तीन बदमाश कट्‌टा दिखाकर ट्रक में घुसे। आरोपियों ने दोनों ट्रक ड्राइवर को जंगल में एक पेड़ से बांध दिया। रात भर दोनों ड्राइवर जंगल में ही भटकते रहे।

रविवार की सुबह किसी तरह जंगल से बाहर निकलकर आए तो मामले का खुलासा हुआ। अब कुनकुरी पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है। एसपी बालाजी राव ने बताया कि ट्रक और आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम को भी रवना कर दिया गया है। दोनों ट्रक में करीब 18 टन एल्यूमीनियम लोड था। ट्रक समेत यह 50 लाख 24 हजार 400 रुपए की लूट है।

See also  मोदी ने राष्ट्रपति भवन में डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया; अमेरिकी राष्ट्रपति ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजली

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।