रायपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, यह आश्चर्य की बात है कि मोहन मरकाम, टी एस सिंहदेव समेत कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने ओबामा के खिलाफ ना तो किसी थाने में रिपोर्ट लिखवायी है और ना ही पुस्तक को प्रतिबंधित करने की मांग की है।

क्या लिखा है किताब में

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बराक ओबामा ने किताब में लिखा है, ‘उनमें एक ऐसे नर्वस और अपरिपक्व छात्र के गुण हैं, जिसने अपना होमवर्क किया है और टीचर को इम्प्रेस करने की कोशिश में है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर भी टिप्पणी की गई है। इन्हीं टिप्पणियों पर अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

See also  Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, वॉलिंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

बिहार चुनाव नतीजों पर तंज

इधर बिहार के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस आलाकमान के दिग्गज नेताओं के बयानों पर भी अजय चंद्राकर ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि- सिब्बल के बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने निंदा, आलोचना नहीं की है। क्या यह मान लिया जाए कि कांग्रेसी कपिल सिब्बल के समर्थन में हैं?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।