टीआरपी न्यूज। Corona Lockdown देश में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है, इसी वजह से कई शहरों में दोबारा लाकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है।

अब गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार से निगम सीमा अंतर्गत एक सप्ताह तक 57 घंटे का कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इस बीच, गुजरात सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से माध्यमिक स्कूल और कॉलेज खोलने के अपने फैसले को भी स्थगित कर दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद शहर में शुक्रवार (20 नवंबर) रात 9 बजे से कर्फ्यू शुरू होगा, जो सोमवार (23) सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस ”पूर्ण कर्फ्यू” के दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें ही खुली रहेंगी।

राशन इकट्ठा करने में जुटे लोग

वहीं कर्फ्यू लगाए जाने की खबर के बाद लोग घरों में राशन इकट्ठा करने में जुट गए हैं। लोगों को डर है कि अगर अचानक लॉकडाउन की घोषणा हो गई तो परेशानी होगी। लोगों के डर को देखते हुए राज्य सरकार ने साफ किया कि यहा सिर्फ नाइट कर्फ्यू है, लॉकडाउन नहीं। सरकार ने कहा कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। रात को जरूरत की दुकानें खुली रहेंगी, लोग पैनिक न हों।

See also  BJP में एक और नौकरशाह की एंट्री, मऊ से है कनेक्शन, दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

गुजरात में बढ़े कोरोना केस

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1,340 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,92,982 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इस दौरान 1,113 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 3,830 हो गई। विज्ञप्ति के अनुसार 1,113 रोगियों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 1,76,475 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।