टीआरपी न्यूज़। हरियाणा में कोवैक्सीन ( Covaxin ) के परीक्षण का तीसरा फेज शुरू हो गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) को अंबाला (Ambala ) कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में वैक्सीन की पहली खुराक दी गई । वैक्सीन देने से पहले टीम ने एंटी बॉडी व आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच के लिए उनके सैंपल जुटाए। टीम में कोविड-19 (COVID-19 ) के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी, रिसर्च की प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. सविता वर्मा, को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. रमेश वर्मा, नर्सिंग स्टाफ व एलटी स्टाफ मौजूद रहे। 

रोहतक, हैदराबाद व गोवा में शुरू हुआ ट्रायल

Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल पीजीआईएमएस रोहतक, हैदराबाद व गोवा में शुरू हुआ। इसके तहत तीनों संस्थानों में 200-200 वालंटियर्स को शुक्रवार से वैक्सीन की डोज दी जाएगी। यह डोज छह-छह एमजी की होगी। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी और 48 दिन बाद उनके शरीर में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। सही परिणाम मिलने पर देशभर में चिह्नित 21 संस्थानों में कुल 25,800 वालंटियरों को यह डोज दी जाएगी। यह जानकारी बुधवार को पीजीआई के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने दी। उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन (Covaxin) के खतरे काफी कम हैं। अभी तक की रिसर्च में एक दो वालंटियर को हल्का बुखार व टीके के स्थान पर दर्द जैसी समस्या आई है। हमारे सभी वालंटियर स्वस्थ हैं और अभी तक किसी को कोरोना होने की रिपोर्ट भी नहीं है।

See also  Worship Space : पूजा घर में कभी भी न करें ये 7 काम, नहीं तो करना पड़ेगा दुर्भाग्य का सामना…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।