भुवनेश्वर। (Corona Tax on Petrol Diesel) कोरोना महामारी के बीच ओडिशा सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल के ऊपर वैट को बढ़ा दिया है। ओडिशा सरकार ने पेट्रोल के ऊपर 6 प्रतिशत तथा डीजल के ऊपर 2 प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है इससे पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 3 रुपया 11 पैसा तथा डीजल की कीमत प्रति लीटर 1 रुपया 3 पैसा बढ़ गई है।

जानकारी के मुताबिक ओडिशा में पेट्रोल के ऊपर पहले 26 प्रतिशत वैट लिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर अब 32 प्रतिशत कर दिया गया है। ऐसे में प्रदेश में पेट्रोल की कीमत अब प्रति लीटर 3 रुपये 11 पैसे की वृद्धि के साथ 71 रुपये 69 पैसा हो गई है।

डीजल के ऊपर वैट 26 प्रतिशत से 28 प्रतिशत कर दिया गया है, ऐसे में डीजल की कीमत प्रति लीटर 1 रुपये 3 पैसे की वृद्धि के साथ 67 रुपया 73 पैसा हो गई है।

बता दें कि पहले ही भारत सरकार ने पेट्रोल के ऊपर सेस एवं विशेष एक्साइज ड्यूटी को बढ़ा दिया था। पेट्रोल लीटर 10 रुपया तथा डीजल लीटर पीछे 13 रुपये बढ़ाया है। केन्द्र सरकार पेट्रोल पर लीटर पीछे 32 रुपया 98 पैसा एवं डीजल पर लीटर पीछे 31.83 पैसा वसूल कर रही है।

See also  IED की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, जंगल से लकड़ी लेने गया था युवक, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।