बॉलीवुड डेस्क। Drugs Case: बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स का मामला थमते नजर नहीं आ रहा है। अब भी ड्रग्स केस की जाचं में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB ) लगी हुई है।

Comedian Bharti Singh के घर से गांजा हुआ बरामद

अब इस मामले में Narcotics Control Bureau ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ( Comedian Bharti Singh ) के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी करके उनके घर से गांजा बरामद किया है। एनसीबी लगातार अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा इलाके में ड्रग्स केस से जुड़े हुए हर पहलूं को मद्देनजर रखते हुए छापेमारी कर रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की है। एनसीबी को छापेमारी के दौरान भारती के घर से संदिग्ध पदार्थ मिला है। भारती सिंह टीवी की पहली पॉपुलर एक्ट्रेस ( कॉमेडियन ) हैं, जिनके घर एनसीबी ने छापेमारी की है।

See also  टीआरपी की खबर का असर : एक साथ दिया जाएगा 'हाफ रेट' पर बिजली योजना’ के दो माह का लाभ

आपको बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के घर पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।