टीआरपी डेस्क। राजधानी दिल्ली में एकबार फिर से रेकॉर्ड मरीज सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े फैसले लिए हैं। वहीं मध्य प्रदेश और गुजरात की सरकारों ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

सीएम केजरीवाल ने मास्क न लगाने पर 2000 हजार के जुर्माने की घोषणा की है। साथ ही यदि आप गुटखा या तंबाखू खाकर खुली जगह पर थूकते हैं तो भी आपको 2000 का जुर्माना देना होगा।

देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं 84.28 लाख लोग कोरोना को मात भी दें चुके हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 9,004,365 मामले हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 132,162 हो गई।

See also  Rohini Court Gang War: 30 की उम्र में गुनाह की दुनिया में कुख्यात हो गया था गोगी, तीन बार हो चुका था कस्टडी से फरार,दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर में था नाम

मध्य प्रदेश में होंगे ये नियम

राज्य के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में 21 नवम्बर से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से प्रात: 6 बजे कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इमरजेंसी के हालात में ही आम नागरिकों को इस दौरान आने जाने की इजाजत होगी। या घोषणा शिवराज सिंह चौहान ने की है। प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा।

गुजरात में नाइट कर्फ्यू

मध्य प्रदेश के बाद गुजरात के अहमदाबाद में 20 नवंबर की रात 9 बजे से 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक पूर्ण रूप से कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, राजकोट, सूरत और वडोदरा में 21 नवंबर से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। हाल ही में राज्य सरकार ने स्कूल दोबारा खोले जाने के फैसले को वापस लिया है। पहले सरकार ने कहा था कि राज्य में आगामी 23 नवंबर से स्कूल और कॉलेज खुल जाएंगे, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

See also  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची मध्यप्रदेश

दिल्ली सरकार ने भी लिए बड़े फैसले

राजधानी दिल्ली में कोरोना को देखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। देश की राजधानी में अब घर से निकलने पर मास्क लगाना होगा। अगर आपने मास्क नहीं लगाया तो तुरंत 2000 का चलान काट दिया जाएगा। घर-घर सर्वे के साथ दिल्ली में बड़े बाजारों को भी बंद करने की चर्चा है।

दिल्ली-मुंबई विमान और ट्रेन सेवाओं पर भी हो सकता है असर

राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते इसका असर दिल्ली-मुंबई विमान और ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ सकता है। दिल्ली और मुंबई के बीच विमान और ट्रेन चलने पर रोक लगाई जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उद्धव सरकार ऐसा कदम राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते ले सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Corona Virus in India : भारत में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार! 600 से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि, 4 की मौत