नई दिल्ली/रायपुर। General Strike in India केंद्रीय श्रमिक संगठनों की आम हड़ताल के चलते केरल, पुडुच्चेरी, ओडिशा, असम और तेलंगाना में पूर्ण बंदी रही। अन्य राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित रहा। श्रमिक संगठनों के दावों के अनुसार इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ श्रमिक शामिल रहे।

पंजाब एवं हरियाणा में राज्य परिवहन निगम की बसों का भी चक्का जाम रहा। बयान के मुताबिक झारखंड और छत्तीसगढ़ में बाल्को समेत अन्य जगहों पर पूर्ण हड़ताल रही। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में आम जनजीवन प्रभावित रहा। पश्चिम बंगाल में छिटपुट झड़पों की खबर है।

हड़ताल में ये संगठन हुए शामिल

हड़ताल में भाग लेने वाले 10 केंद्रीय श्रमिक संगठन इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियंस (सीटू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एंप्यॉलयड वीमेंस एसोसिएशंस (सेवा), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) हैं।

See also  बिलासपुर-रायगढ़ रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत! 12 अप्रैल तक मेमू ट्रेनें रद्द, गोंडवाना एक्सप्रेस पर भी लगा ब्रेक; देखें पूरी लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…