बिलासपुर। CM Bhupesh Baghel बिलासपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को लाल बहादुर शास्त्री मैदान से जन सभा को संबोधित करते हुए बिलासपुर में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम बिलासा बाई के नाम पर करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा नदी में 12 महीने पानी बहे इसके प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहे हैं। शहर के समाज सेवक शेख गफ्फार के नाम पर तारबहार स्कूल का नाम रखने की भी घोषणा उन्होंने की।

सीएम बोले-गोबर बेचकर मोटरसाइकिल खरीद रहे यही विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने सपना देखा था छत्तीसगढ़ का। यहां विकास के पैमाने की बात होती है। हमारी नजर में यही विकास है कि किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग, गरीब, मजदूर, नौजवान सभी खुशहाल हों।

उन्होंने कहा, पुरखों के सपनों को साकार करने का काम हम कर रहे हैं। सरकार बनते ही हमने किसानों का ऋण माफ किया। 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदा। किसान कर्ज से मुक्त हुआ और छत्तीसगढ़ में सोना, चांदी, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ी। व्यापारियों को भी व्यापार करने का मौका मिला।

See also  CG News : हाथी ने बुजुर्ग पर किया हमला, मौके पर ही हुई मौत, इलाके में दहशत का माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फैसले ने बड़ा बदलाव किया। जब सरकार बनी तब धान बेचकर किसानों ने सोना चांदी खरीदा, अब गोबर बेचकर मोटरसाइकिल खरीद रहे यही विकास है। सरकार 24 घंटे छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ लोगों के विकास के लिए प्रतिबध्द है।

केंद्र हमारा चावल खरीदे या नहीं, हम अपने वादे पर कायम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोनस पर विवाद हुआ तो हमने किसानों को समर्थन मूल्य के बाद राजीव गांधी न्याय योजना के जरिए मदद दी। इसे भाजपा के लोग बोनस बता रहे हैं। जबकि, केंद्र सरकार खुद किसान सम्मान निधि दे रही है। वैसे ही हम भी दे रहे हैं, इसमें क्या दिक्तत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र छत्तीसगढ़ से चावल नहीं खरीद रहा। अब वो चावल ने या ना लें, हम अपने वादे पर कायम रहेंगे। पूरा भुगतान होगा। छत्तीसगढ़ के किसानों को हमने अधिकार दिया तो केंद्र की सरकार अब इसे छीनने की कोशिश कर रही है।

See also  'तांडव': मुनव्वर राना ने दी नसीहत; विनय कटियार ने कहा- सख्त कार्रवाई हो

600 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

इस दौरान बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने नूतन चौक में नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से तैयार किये गये तीन मंजिला सेंट्रल लायब्रेरी का लोकार्पण किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…