नई दिल्ली। भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने पर विपक्ष समेत कई पार्टी के नेताओं की ओर से उठाए गए सवाल पर अब खुद कंपनी के एमडी ने जवाब दिया है। भारत बायोटेक के एमडी कृष्ण एला ने सोमवार को कहा है कि अब टीके का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि मेरे परिवार को कोई भी सदस्य किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है।

बयान देने से पहले लोगों को जिम्मेदार होना चाहिए

एमडी ने कहा कि हम भारत में ही सिर्फ क्लिनिकल परीक्षण नहीं कर रहे हैं। हमने ब्रिटेन सहित 12 से अधिक देशों में क्लिनिकल परीक्षण किए हैं। हम पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और अन्य देशों में क्लिनिकल ट्रायल कर रहे हैं। हम सिर्फ एक भारतीय कंपनी नहीं है, हम वास्तव में एक वैश्विक कंपनी हैं। अनुभव के बिना ही नहीं हम एक कंपनी है। वहीं, एम्स के डायरेक्टर की ओर से भारत बायोटेक के टीके को बैकअप के रूप में इस्तेमाल करने वाले बयान पर भारत बायोटेक के एमडी ने कहा कि यह एक टीका है, यह बैकअप नहीं है। ऐसे बयान देने से पहले लोगों को जिम्मेदार होना चाहिए।

See also  AAP Action on Raghav Chadha: राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा एक्शन: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए गए, अशोक मित्तल को मिली कमान; क्या पार्टी से बढ़ रही हैं दूरियां?

लोगों में इंटरनेट पर पढ़ने के लिए धैर्य होना चाहिए

हमारे पास टीकों का अच्छा अनुभव है। हम 123 देशों के संपर्क में हैं। एमडी ने कहा कई लोग कहते हैं कि हमारा डेटा पारदर्शी नहीं है। मुझे लगता है कि लोगों में इंटरनेट पर पढ़ने के लिए धैर्य होना चाहिए और हमने कितने लेख प्रकाशित किए हैं। 70 से अधिक लेख विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। एमडी ने कहा कि नए वायरस पर कितना प्रभावी होगी वैक्सीन के सवाल पर भारत बायोटेक के एमडी ने कहा कि आप मुझे एक सप्ताह का समय दें, मैं आपको कन्फर्म डेटा दूंगा।

जयराम रमेश ने ट्रायल पर उठाए थे सवाल

बता दें कि कांग्रेस के कई नेताओं ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी पर सवाल खड़े किए थे। इनमें शशि थरूर, जयराम रमेश समेत कई नेता शामिल हैं। जयराम रमेश ने भी चिंता जताई। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से यह स्पष्ट करने को कहा कि तीसरे चरण के परीक्षणों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत प्रोटोकॉल क्यों संशोधित किए जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा, भारत बायोटेक प्रथम दर्जे का उद्यम है, लेकिन यह हैरान करने वाला है कि तीसरे चरण के परीक्षण से संबंधित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत प्रोटोकॉल कोवैक्सीन के लिए संशोधित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को स्पष्ट करना चाहिए।

See also  कोरोना काल के बाद फिर से विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो रहा देश 

शशि थरूर ने की थी आलोचना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरूवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कोवैक्सीन को मंजूरी देने की आलोचना की और कहा कि यह समय पूर्व और खतरनाक है। थरूर ने ट्वीट किया, ‘कोवैक्सीन का अभी तक तीसरे चरण का परीक्षण नहीं हुआ है। मंजूरी समय से पहले दी गई है और यह खतरनाक हो सकता है। डॉ. हर्षवर्धन को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। पूरा परीक्षण होने तक इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…