स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2021 की नीलामी 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी 8 फ्रैंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। हालांकि अभी टूर्नामेंट के 14वें सीजन की तारीख और वेन्यू पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

वहीं इंग्लैंड की टीम फरवरी में भारत दौरे पर आ रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 5 से 9 फरवरी और दूसरा टेस्ट 13 से 17 जनवरी के बीच खेला जाएगा।

IPL में इस बार मिनी ऑक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2021 से पहले मिनी ऑक्शन हो सकता है। वैसे इस बार मेगा ऑक्शन होना था, लेकिन बहुत ज्यादा वक्त नहीं होने के कारण इसे 2022 में कराया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ महीने पहले ही खबर मिली थी की
टूर्नामेंट में 2 नई फ्रैंचाइजी जुड़ेंगी।

इस बार भारत में होगा IPL?

तीन सदस्यीय IPL गवर्निंग पैनल में शामिल बृजेश पटेल और प्रज्ञान ओझा ने वेन्यू को लेकर भी चर्चा की, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हो सका। कोरोना काल की वजह से इसे एक बार फिर भारत की बजाय UAE में कराए जाने की भी बात कही जा रही है।

See also  Xiaomi ने लांच की Electric Cycle, एक चार्ज में चलेगी 40 किलोमीटर

किस फ्रैंचाइजी के पास कितने रुपए?

हर बार की तरह इस IPL में भी सभी फ्रैंचाइजी के ऑक्शन पर्स में 3 करोड़ रुपए जोड़े जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…