रायपुर। IAS Award to 7 officers केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने छत्तीसगढ़ मेंं राज्य सेवा के 7 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग अलाट करने की अधिसूचना जारी कर दी है, इसमें पांच महिलाएं शामिल हैं।

जिन अफसरों को IAS बनाया है, उनमें जयश्री जैन, चंदन संजय त्रिपाठी, प्रियंका ऋषि महोबिया, डॉ. फरिहा आलम, रोक्तिमा यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और तुलिका प्रजापति का नाम शामिल है। बता दें कि पदोन्नति के लिए विभागीय समिति की बैठक पिछले महीने हुई थी।

पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मामले के फैसले के अधीन होगी

साथ ही DOPT में अपनी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मामले के फैसले के अधीन होगी। बता दें कि यह अपील चंदन संजय त्रिपाठी और कुछ अन्य अफसरों ने वर्षा डोंगरे के खिलाफ 2016 में ही दायर किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

See also  Mission 2023: सीएम भूपेश सैलजा और बैज की मौजूदगी में प्रबंधन, घोषणा, संचार समेत 6 समितियों की बैठक आज