रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel ) से निवास कार्यालय में शुक्रवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में इंडिया-जापान फाउण्डेशन ( India Japan Foundation ) के चेयरमेन विभवकांत उपाध्याय ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने इंडिया-जापान वैश्विक साझेदारी और छत्तीसगढ़ की भूमिका विषय पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और कौशल विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की साझेदारी और इस संबंध में मसौदा तैयार करने पर विचार.विमर्श हुआ। इस अवसर पर इंडिया सेंटर फाउण्डेशन के ट्रस्टी संकल्प शुक्ला और विपुलकांत भी उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Suspension Ends : निलंबित उप संचालक हेमंत उपाध्याय 2 महीने बाद बहाल, शिक्षा संचालनालय में किए गए पदस्थ, आदेश जारी…