गोवा।Union Minister Shripad Naik सड़क हादसे में घायल केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक हालत स्थिर बनी हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीपद नाइक से मिलने गोवा जाएंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की गाड़ी सोमवार को हादसे का शिकार हो गई, जबकि उनकी पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। श्रीपद नाइक की दो सर्जरी हुई हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (GMCH) में चल रहा है और उनकी उनकी हालत स्थिर है। केंद्रीय मंत्री की कार पड़ोसी राज्य कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे। रास्ते में उत्तर कन्नड के अंकोला तालुक के होसाकांबी गांव के पास चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी पलट गई।

मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि GMCH के डीन डॉक्टर शिवानंद बांदेकर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और वो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

See also  IND vs WI 1st Test Day-1 : भारतीय गेंदबाजों ने ढाया कहर, सिर्फ 162 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज की पहली पारी, सिराज ने झटके 4 विकेट

नाइक को जब गाड़ी से बाहर निकाला गया वो बेहोशी की हालत में थे, उनको एक एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जैसे ही एंबुलेंस गोवा के क्षेत्र में पहुंची राज्य पुलिस उसे एस्कॉर्ट करते हुए GMCH तक लेकर पहुंची।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…