टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ कल 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इससे पहले सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि गर्भवती महिलाओं को टीका ( Corona Vaccine ) नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी टीका ना लगवाने की सलाह दी गई है।

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘कोविड-19 टीकों को बच्चे, गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाएं न लगवाएं, क्योंकि इन पर किसी भी कोरोना वायरस के टीके (Corona Vaccine) का क्लिनिकल ट्रायल नहीं किया गया है।’

मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘बच्चों, गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं को अभी तक किसी भी टीके के क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया गया है। इसलिए गर्भवती या गर्भवती होने को लेकर अनिश्चित महिलाएं इस समय कोविड-19 टीके न लगवाएं।’

See also  BREAKING : चुनाव आयोग का अधिकारी निकला कोरोना पॉजिटिव, यहां तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…