टीआरपी डेस्क। बंगाली एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी मांग में सिंदूर लगाने की वजह से। तो कभी दुर्गा पूजा करने की वजह से। पर इस बार उनका बोल्ड फोटोशूट चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको बता दें, नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई बोल्ड फोटोज शेयर कि हैं। अपनी इस हॉट एंड ग्लैमरस फोटोशूट के कारण एक बार फिर नुसरत सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

नुसरत जहां ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन दिया ”

चाहो तो मुझसे नफरत कर लो जो मैं हूं, मुझे परवाह नहीं। कम से कम मैं कोई ऐसे व्यक्ति होने का नाटक नहीं कर रही जो मैं नहीं हूँ।

नुसरत की इस फोटो की जहां लोग तारीफ कर रहें हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें सांसद पद की गरिमा बनाए रखने की सलाह भी दे डाली। वहीं कुछ ट्रोलर्स ने लिखा की वह समाज का प्रतिनिधत्व करती हैं। इसलिए उनका बोल्ड होना सही नहीं। इससे पहले भी नुसरत जहां कई बार ट्रोलर्स का शिकार बन चुकी हैं। पर नुसरत ने कभी इन बातों पर ध्यान नहीं दिया।

See also  मां बनने वाली हैं दीपिका ? शेयर की फोटो लिखा दिवाली के बाद का जश्न

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…