टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) स्टारर ‘तांडव’ (Tandav) सीरीज विवादों में आ गई है।

इसे लेकर भाजपा सांसद मनोज कोटक और कई नेताओं ने सवाल उठाया है। बता दें कि सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने का भी आरोप लगा है। इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। लखनऊ में हुए एफआईआर के बाद अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रविवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है।

मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “मंत्रालय ने मामले (शिकायतों) का संज्ञान लिया है और अमेजन प्राइम (Amazon Prime) वीडियो से स्पष्टीकरण देने को कहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने वेब सीरीज तांडव के संबंध में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों समन भी भेजा था। अली अब्बास जफर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर राजनीति पर आधारित इस वेब सीरीज का निर्माण एवं निर्देशन किया है।

See also  अगर आप भी करते हैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तो हो जाए सावधान, सूचना मंत्रालय ऐसे अकाउंट्स को कर रहा बैन

वहीं, दूसरी और मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद मनोज कोटक (Manoj Kotak) ने आरोप लगाया है कि ऐसे मंचों पर अक्सर हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखाने का प्रयास किया जाता है।उन्होंने जावड़ेकर को लिखे पत्र की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि कोई कानून या स्वायत्त निकाय नहीं है जो डिजिटल सामग्री को नियंत्रित करे और ऐसे प्लेटफार्मों पर फिल्में सेक्स, हिंसा, मादक पदार्थ दुर्व्यवहार, घृणा और अश्लीलता से भरी हुई होती हैं।

भाजपा सांसद मनोज कोटक (Manoj Kotak) के अलावा एक अन्य नेता एवं घाटकोपर पश्चिम से भाजपा विधायक राम कदम ने भी निर्देशक से वेब सीरीज के उस हिस्से को हटाने के लिए कहा जिसमें भगवान शिव के कथित रूप से उपहास किया गया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र में अमेजन ऑफिस के घेराव की भी घोषणा की है।

See also  शर्मिला टैगोर की बिगड़ी तबीयत, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुई बेटे के लिए परेशान
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…