टीआरपी न्यूज। Dumper crushed 20 people to death डंपर चालक की अंधी रफ्तार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। गुजरात में सूरत से 60 किमी दूर कोसांबा इलाके में डंपर ने 20 लोगों को कुचल दिया। इनमें से 15 की मौत हो गई। जबकि 8 को हालत गंभीर में अस्पताल ले जाया गया। सूरत के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 और घायलों ने दम तोड़ दिया।

फुटपाथ पर सो रहे थे सभी

पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर थे और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे। इनमें से 9 मृतकों की पहचान हो चुकी है। इनके नाम सफशा, शोभना, राकेश, दिलीप ठाकरा, नरेश बालू, विकेश महिदा, मुकेश महिदा, लीला मुकेश, मनीषा थे।

हादसे में 2 साल की बच्ची और एक साल के बच्चे की भी मौत हुई है। वहीं 6 महीने की बच्ची की जान बच गई। वह मां-पिता के साथ सो रही थी। हादसे के बाद लाशों के ढेर के बीच बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्ची के मां-पिता की मौत हो गई।

See also  IND vs NZ ODI 2023 : साल के पहले भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरु, 24 जनवरी को होगा महामुकाबला, ऐसें करें बुकिंग

आंखों देखी: कई लोगों को नींद में ही मौत ने घेर लिया

घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया वो हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर स्थित फुटपाथ पर सो रहा था। डम्पर ने एक गुमटी को टक्कर मारी। तेज आवाज से मेरी नींद खुल गई। मैंने देखा एक डम्पर थोड़ी दूर पर ही सो रहे लोगों पर चढ़ गया। इनमें कई लोगों की मौत हो चुकी थी। जो घायल थे उनके शरीर से खून बह रहा था। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। पुलिस घायलों को अस्पताल ले आई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…