बिजनेस डेस्क। आज मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। हांलाकि सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है।

देशभर के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 38 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 49007 रुपये पर खुला। वहीं 22 कैरेट सोना 44890 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड 48811 रुपये और 18 कैरेट सोना 36755 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला।

जबकि चांदी 401 रुपये मंहगी होकर 65296 रुपये प्रति किलो पर खुली। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर हो सकता है।

Gold and Silver Price Today

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।

See also  Gold Price Today 30 November 2020 : सोने में कमजोरी जारी, शादियों के लिए गहने खरीदने का बेहतर है मौका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…