श्रीनगर। नियंत्रण रेखा LOC पर एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने अंधाधुंध गोलाबारी की है। गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना के 4 जवान घायल हो गए।

हालांकि पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी के बीच घुसपैठ की कोशिश की जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा पर मोर्टार से कई गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की। अंतिम समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी।

बता दें कि पाकिस्तान पहले भी कई बार इस तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है। 2 दिन पहले भी पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रात 10:30 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  West Bengal Election: प्रशांत किशोर बोले- केवल अपनी बेटी पर भरोसा करता है बंगाल, याद रखें मेरा पुराना ट्वीट