रायपुर। Gobra Nawapara CMO suspended टेंडर प्रक्रिया में गड़बडी की शिकायत पर जांच के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया गोबरा नवापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय निलंबित कर दिया है।

बता दें कि निलंबित सीएमओ टेण्डर प्रक्रिया में गड़बड़ी व लापरवाही करने की शिकायत सामने आई है। इस मामले में कार्यवाही के बाद मंत्री डॉण् डहरिया ने कहा है कि इस तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहते हुए भूपेन्द्र उपाध्याय ने 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत 34 कार्यों की निविदा राशि 279ण्78 लाख की निविदा सूचना दिनांक 28 नवंबर 2020 को प्रकाशित की थी।

इस निविदा सूचना तिथि के प्रकाशन के महज चार दिनों के अंतराल में अर्थात 02 दिसंबर 2020 को निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि निर्धारित की थी। निविदा सूचना तिथि के प्रकाशन और आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि मात्र चार दिन रखा गया था, जो अत्यंत अल्पकालीन और त्रृटिपूर्ण थी।

See also  भरोसे के सम्मेलन में सीएम ने ग्राम पंचायत सांकरा को दी 443 करोड़ 14 लाख की सौगात, राजीव गांधी को याद कर कही ये बात…

इस मामले की शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया से भी की गई थी। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया था और विभागीय अधिकारियों को मामले को संज्ञान लेने के साथ आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। विभाग द्वारा इसकी जांच संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन से कराई गई थी।

जांच में पाया गया कि सीएमओ ने निविदा की राशि एवं योजना के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए गंभीर लापरवाही की है। इस लापरवाही और अनियमितता पर उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में भूपेन्द्र उपाध्याय का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…