बॉलीवुड डेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसी बीच उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गाया है।

हालांकि इस फिल्म के लिए फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा| फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को अब 26 जनवरी, 2022 को रिलीज किया जाएगा। लेकिन इस रिलीज डेट से ज्यादा चर्चा अब अक्षय कुमार के उस लुक की हो रही है।

एक्टर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने फिल्म से अपना एक खतरनाक लुक शेयर करते हुए पोस्ट किया है। अभिनेता द्वारा किए गए पोस्ट ने थोड़े ही समय में 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक आ चुके हैं।

इस तस्वीर में अक्षय कुमार दाढ़ी, चंकी चेन और नकली आंख के साथ एक अजीब से कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘उनका एक लुक ही काफी है! # बच्चनपांडे 26 जनवरी, 2022 को रिलीज!। यानि अब एक साल बाद दर्शकों को अक्षय कुमार की ये फिल्म देखने को मिलेगी।

See also  Lakshmi Bomb Trailer: फिल्म देख कर लगेगा डर या आएगी हंसी?, देखें ट्रेलर

अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में कृति सैनन और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि इस साल अक्षय कुमार की कई बड़ी फिल्में दर्शकों को देखने मिल सकती हैं। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…