टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियों को बधाई दी है। साथ ही प्रधान मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को भी सलाम करते हुए, बालिकाओं की सराहना की है।

बालिकाओं को सशक्त बनाने में केंद्र सरकार की पहल

पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ”आज का दिन विशेष रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करने और यह सुनिश्चित करने का दिन है कि वह सम्मान और अवसर प्राप्त करें। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम अपनी देश की बेटियों और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को सलाम करते हैं। केंद्र सरकार ने कई पहल की हैं, जो बालिकाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं। इसमें शिक्षा तक पहुंच, बेहतर स्वास्थ्य सेवा शामिल है।”

जेपी नड्डा ने कहा- ”हमारी बेटियां हमारा गर्व है”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा, ”राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश की सभी बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी बेटियां हमारा गर्व है। पीएम मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के मूलमंत्र को लेकर हमारी सरकार ने देश की बेटियों के लिए जन्म से लेकर उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य व कौशल विकास के लिए कई कदम उठाए हैं।”

See also  प्रश्नकाल में विपक्ष ने किया वॉकआउट, मंत्री शिव डहरिया के जवाब को लेकर हुई नोंक झोंक

देश की बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाएं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, ”मेरी बेटियां मेरी गौरव हैं, जिन्होंने दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अलग-अलग चुनौतियों को पार किया है। #DeshKiBeti की उपलब्धियों का जश्न मनाएं।”

”संकल्प लें उनकी सुरक्षा में कोई कमी ना रहे”-प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा,”आइये हम, सभी बेटियों को सशक्त बनाने, और उन्हें अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रेरित करें। और यह संकल्प लें की उनकी सुरक्षा में कोई कमी ना रहे।”

See also  CG News : हाई कोर्ट ने खारिज की सांसद भोजराज नाग की याचिका, जानिए क्या है पूरा मामला…?

आपको बता दें, सरकार द्वारा 24 जनवरी 2008 को बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल ”राष्ट्रीय बालिका दिवस” मनाने की घोषणा की गई। जिससे समाज में लड़कियों का महत्व बढ़ सके और उनको सम्मान दिया जा सके। आज इस अवसर पर भारत सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता अभियान चलाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…