मुंबई। Union Budget 2021 – आगामी बजट में राजकोषीय घाटे की ज्यादा चिंता की बजाय विकास को मजबूती देने पर ज्यादा जोर दिए जाने की संभावना है। वॉल स्ट्रीट ब्रोकरेज की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

वहीं बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज इंडिया को इस बात की उम्मीद है कि बजट में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए राजकोषीय घाटे से जुड़े लक्ष्य को जीडीपी के पांच फीसद के आसपास रखा जा सकता है और चालू वित्त वर्ष में यह 7.2 फीसद पर रह सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक पूंजीगत व्यय बढ़ने, पब्लिक सेक्टर बैंकों के रिकैपिटलाइजेशन, रियल स्टेट के लिए कदम उठाए जाने, कम आय वाले समूहों के लिए टैक्स में कटौती और बैड बैंक बनाए जाने से राजकोषीय घाटे का आंकड़ा अपेक्षाकृत तौर पर ऊंचा रह सकता है।

संगठन के अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि इन जरूरतों की पूर्ति सरकार कर्ज के साथ-साथ अधिक आय वाले समूहों पर सेस लगाकर एवं कुछ नॉन-फिस्कल उपायों के जरिए पूरा करेगी।

See also  छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को हटाना, जिला प्रशासन, पुलिस और एनएचआई का बड़ा षडयंत्र हैः अनिल दुबे

इस रिपोर्ट में खपत बढ़ाने के लिए कम आय वाले लोगों के वास्ते टैक्स में कटौती, रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड को बूस्ट करने के लिए उपाय, पब्लिक सेक्टर बैंकों के पुनर्पूंजीकरण, एमएसएमई क्रेडिट गारंटी स्कीम के विस्तार और संरचनात्मक सुधारों की उम्मीद जतायी गई है।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2021 को वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इससे पहले शुक्रवार को वित्त वर्ष 2020-21 की आर्थिक समीक्षा लोकसभा में पेश की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…