रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में कोविड महामारी में छत्तीसगढ़ में किये गए कार्यों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की सराहना की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को छत्तीसगढ़ में विभाग के मैदानी अमले के सराहनीय टीम वर्क के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

रायपुर में आज डॉ. नायक ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया को यह प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री बघेल और मंत्री भेंड़िया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं सहित सभी मैदानी अमले को प्रमाण-पत्र मिलने पर बधाई दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ को अपनी मातृभूमि कहते हैं मगर 15 सालों में इसके लिए उन्होंने कुछ नहीं कियाः भूपेश बघेल