टीआरपी डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री ने अब से कुछ देर पहले सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़कों के निर्माण और विस्तार को लेकर उनसे चर्चा की है। मुख्यमंत्री की नितिन गडकरी से ये मुलाकात उनके आवास पर हुई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कल देर शाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हरदीप पुरी ने प्रदेश में हवाई सेवा के विस्तार की मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री ने ये भी ऐलान किया था कि बिलासपुर से नयी दिल्ली के लिए नयी हवाई सेवा की शुरुआत होगी। 33 साल बाद ये मौका आयेगा जब बिलासपुर अंतर्राज्यीय हवाई सेवा से जुड़ेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  ऐसा भी होता है..! शिक्षा विभाग के 10 बाबू आकस्मिक छुट्टी लेकर चले गए विदेश यात्रा पर.. किसी ने बताया अयोध्या यात्रा, तो किसी ने दूसरी वजह…