टीएआरपी डेस्क। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ऑनलाइन बस बुकिंग सर्विस शुरु किया है। यह जानकारी IRCTC की ओर से शुक्रवार को दी गयी है। इसमें बुकिंग के दौरान ग्राहकों को बैंक और ई-वॉलेट डिस्काउंट्स का भी फायदा मिलेगा। इस सर्विस को देशभर में 29 जनवरी से ही लाइव कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार, IRCTC ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि, IRCTC पहले से ही ऑनलाइन रेल और फ्लाइट टिकट बुकिंग के बिजनेस में है। अब ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग की शुरुआत की जा रही है। इसकी शुरुआत देशभर में 29 जनवरी से ही कर दी गई है।

IRCTC द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार इस सर्विस को मार्च के पहले सप्ताह में IRCTC मोबाइल ऐप से जोड़ दिया जाएगा। इससे यूजर्स मोबाइल के जरिए भी बस टिकट बुक कर सकते है।

50 हजार बस ऑपरेटर्स से साझेदारी

IRCTC के स्टेटमेंट के अनुसार इस सर्विस के लिए 50 हजार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स से साझेदारी की है। इससे ग्राहक 22 राज्यों और तीन यूनियन टेरेटरी में ट्रैवल कर सकेंगे। इस ऑनलाइन बस बुकिंग के नए फीचर में अलग-अलग वरायटी के बस मिलेंगे। इसमें ग्राहक अपने रूट, सुविधा, रिव्यू और रेटिंग्स को देखकर बस बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें यूजर्स को बस की इमेज भी देखने को मिलेगी।

See also  रेल ऑनलाइन टिकटों पर अब वसूलेगा सर्विस चार्ज

ग्राहक इसमें अपना पिक-अप, ड्रॉप पॉइंट और समय डालकर किफायती कीमत पर टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को बुकिंग के दौरान बैंक, ई-वॉलेट आदि का डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।

ऐसे करें बुकिंग

IRCTC से बस बुक करने के लिए आपको www.bus.irctc.co.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने IRCTC अकाउंट से लॉगिन करना होगा। जिसके बाद आपको नीचे बस टिकट्स, फ्लाइट्स, लॉन्ज जैसे कई ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें आपको Bus tickets पर क्लिक करना होगा।

आपको अपना पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट डाल कर यात्रा की तारीख का चुनाव करना होगा। फिर सर्च बस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद आपको सरकारी और प्राइवेट बस के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इसमें से आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार बस का चुनाव कर यात्रा कर सकते हैं।

बता दें, बस चुनते समय आपको उसके नीचे यात्रा में लगने वाले समय और बस में मिलने वाली सुविधा जैसे पानी, चार्जिंग पॉइंट आदि के बारे में भी पता चल जाएगा। सीट सिलेक्शन करने के बाद आपको कॉन्टैक्ट और पर्सनल डिटेल मुहैया करवानी होगी और फिर पेमेंट करना होगा। इसके बाद पेमेंट करने के बाद आपके टिकट की जानकारी आपको मिल जाएगी।

See also  Mamata Banerjee के सामने 'जय श्रीराम' पर नाराज Nusrat Jahan, बोलीं- राम का नाम गले लगाके बोलें, गला दबाकर नहीं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…