पंडो आदिवासियों से रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, डीएफओ ने बीट गार्ड को किया निलंबित
पंडो आदिवासियों से रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, डीएफओ ने बीट गार्ड को किया निलंबित

कोरबा। वनमण्डल कटघोरा के चैतमा उप वनपरिक्षेत्र के तेलसरा बीट के बीटगार्ड के द्वारा वहां के पंडो जनजाति के लोगों से अवैध वसूली करना महंगा पड़ गया।

शिकायत व जांच के बाद कटघोरा डीएफओ शमां फ़ारूक़ी ने आरोपी बीटगार्ड भीमसिंह पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी पर भी इस तरह के आरोप थे लेकिन, मातृत्व अवकाश में होने की वजह से उनपर कोई कार्रवाई की जा सकी है।

शिकायत थी कि संरक्षित पंडो जनजाति के लोगों के साथ बीटगार्ड ने बदसलूकी भी की थी और राशि नहीं देने पर सभी को गांव से खदेड़ने की धमकी भी दी थी।

डीएफओ शमां फ़ारूक़ी ने बताया कि वन अधिकार पट्टे के नाम पर उनके मातहत बीटगार्ड भीमसिंह पटेल और उसकी पत्नी द्वारा अवैध उगाही की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पाली एसडीओ वाई के डड़सेना की अगुवाई में जांच टीम का गठन किया गया था।

एसडीओ पाली ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट डीएफओ को सौंप दिया। जांच रिपोर्ट में बीटगार्ड पर लगे सभी आरोप पूरी तरह सही पाए गए थे जिसके बाद वनमंडलाधिकारी ने भीमसिंह को सस्पेंड कर दिया।

See also  Madurai Train Fire: चाय बनाते समय ट्रेन के टूरिस्ट कोच में फटा सिलेंडर, 9 की मौत, चारधाम यात्रा पर जा रहे थे तीर्थ यात्री

जांच में पाया गया कि दोनों बीट गार्ड ग्रामीणों से वन अधिकार पट्टा के लिए पैसों की लगातार मांग कर रहे हैं। अब तक 4 लोगों से कुल 25 हजार रुपए की रकम ली जा चुकी है। अपनी शिकायत में ग्रामीणों ने ये भी बताया कि दोनों बीट गार्ड पैसे नहीं देने पर पट्टे के आवेदन को अपात्र घोषित करने की धमकी देते थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…